जेल से रिहाई के बाद किसानों के बीच पहुँचे सपाई,चलायी बैलगाड़ी
बाँदा। बुध्दवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच नरैनी विधानसभा की ग्राम पंचायत बंडे, बहेरी, नाैहाई, नंदवारा व बांदा विधानसभा की ग्राम पंचायत तिंदुही,रहुसत , गुमाई ,अनथुआ में किसानों के बीच सपा नेता पहुँचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय करन यादव राज्य सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद,नरैनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अमोल यादव यूथ के महासचिव मुलायम सिंह यादव युवा नेता लोहिया वाहिनी मोहित यादव सहित दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।